Today Breaking News

गाजीपुर में पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करंडा पुलिस ने 31 जनवरी को एक मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 15/2026 के तहत धारा 85, 80(2), 352 BNS और 3/4 डीपी एक्ट के आरोप दर्ज थे।
बड़सरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बयेपुर मड़ई तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय यादव पुत्र अंगद सिंह यादव और अंगद सिंह यादव पुत्र रामनाथ सिंह यादव के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम बयेपुर मड़ई, थाना करंडा, गाजीपुर के निवासी हैं।

इन दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना करंडा में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा इस मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।
 
 '