Today Breaking News

गाजीपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके में बुधवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक भांवरकोल क्षेत्र के पतालगंगा में लगने वाली मंडी में मजदूरी के लिए जा रहे थे। उत्तमपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे एक टेम्पो से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक और टेम्पो दोनों एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े।

इस हादसे में टेम्पो सवार हरिश्चंद्र (निवासी बीबीपुर उतरांव, थाना करीमुद्दीनपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में पल्सर चालक सोनू राजभर (25, पुत्र शिवमंगल राजभर, निवासी सिपाह जहुराबाद, थाना बरेसर), पवन राजभर (26, पुत्र समारोह राजभर, निवासी सिपाह जहुराबाद), कान्डे राजभर (26) और मुन्नी देवी (पत्नी शंकर राम, निवासी कल्याणपुर, थाना मुहम्मदाबाद) शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सूरज कुमार ने बताया कि सोनू राजभर का एक पैर कट जाने के कारण उनकी हालत गंभीर है, उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर किया गया है।

इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है और आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है।
 
 '