Today Breaking News

गाजीपुर में मंडल रेल प्रबंधक ने औड़िहार जंक्शन का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की जानकारी ली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने 12 मार्च 2026 को औड़िहार जंक्शन का विंडो इंस्पेक्शन किया।
निरीक्षण के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

मंडल वाणिज्य निरीक्षक राजेश चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी सिटी से लेकर मऊ जंक्शन तक का निरीक्षण करेंगे।

इस अवसर पर औड़िहार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिन्हा, टिकट कलेक्टर अक्षय सिंह और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।