गाजीपुर में गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए लंबी कतार, सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित मधु भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वायरलेस मोड़ स्थित एजेंसी के बुकिंग काउंटर पर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई ग्राहकों ने सिलेंडर की कमी की आशंका जताई, जिससे बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। हालांकि, एजेंसी के एक कर्मचारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि गैस की होम डिलीवरी पहले की तरह जारी है और किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं है।
कर्मचारी के अनुसार, सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलने के कारण उपभोक्ता एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं, जिससे एजेंसी पर भीड़ बढ़ रही है। वर्तमान में केवल बुकिंग काउंटर के माध्यम से ही बुकिंग की जा रही है।
