Today Breaking News

गाजीपुर में बिरनो थाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, एक-दूसरे को दी बधाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. होली के पावन पर्व पर 5 मार्च, बृहस्पतिवार को बिरनो थाना परिसर में रंगों का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। थाना अध्यक्ष अजय कुमार यादव समेत सभी पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
थाना परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए खुशी के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी।

होली के अवसर पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।

इस आयोजन में थाना अध्यक्ष अजय कुमार यादव, अवधेश कुमार राय, प्रभाकर कुमार, भड़सर चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला सहित थाने के सभी स्टाफ मौजूद रहे।
 
 '