गाजीपुर में होली पर बाजार गुलजार, रंग-पिचकारियों की बिक्री तेज
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में होली पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उत्साह देखा जा रहा है। प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
लोग रंग-गुलाल, अबीर, हर्बल कलर, रंग-बिरंगी पिचकारियां और आकर्षक मुखौटों की खरीदारी कर रहे हैं।
व्यापारियों के मुताबिक, इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल (हर्बल) रंगों की मांग में भी वृद्धि हुई है। बाजारों में सुपरहीरो, कार्टून और पारंपरिक किरदारों वाले मुखौटे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
