Today Breaking News

गाजीपुर में होली से पहले अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 8 तस्कर गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने होली से पहले 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। यह कार्रवाई दो अलग-अलग टीमों द्वारा ट्रेनों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
आरपीएफ की टीम-1 ने ट्रेन संख्या 12791 डाउन में जांच के दौरान छह व्यक्तियों को पकड़ा। वहीं, टीम-2 ने ट्रेन संख्या 12370 डाउन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 750 एमएल की 40 बोतल व्हिस्की और 180 एमएल के 62 टेट्रा पैक बरामद हुए। जब्त की गई कुल 41.160 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25,840 रुपये है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार, सतीश कुमार और अन्य जवान शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
 '