Today Breaking News

गाजीपुर में श्रीविलास कॉम्प्लेक्स पर छापा, अवैध गतिविधियों की थी शिकायत, होटल सील

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे श्रीविलास कॉम्प्लेक्स पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को पिछले कई दिनों से यहां अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक होटल में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के दस्तावेजों की जांच की। प्रारंभिक जांच में मौके पर कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। हालांकि, होटल के संचालन से जुड़े रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण कागजात पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।

कार्रवाई के बाद होटल को अस्थायी रूप से सील कर ताला लगा दिया गया है। पुलिस अब जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियों की सूचना के आधार पर छापा मारा गया था।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया है, लेकिन रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
 
 '