गाजीपुर में पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रामपुर माझा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तिराहा के पास से हुई। अभियुक्त पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने में मदद करने का आरोप है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना रामपुर माझा में धारा 137 (2), 87, 96, 64 भारतीय न्याय संहिता और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर व थानाध्यक्ष के निकट पर्यवेक्षण में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान अली पुत्र मुख्तार अली निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
