Today Breaking News

गाजीपुर के युवक की सूरत में धारदार हथियार से वारकर हत्या

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर के युवक की बुधवार को होली खेलते समय गुजरात के सूरत में आरोपियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। 
दीनापुर के पलटू बिंद ने बताया कि उनका पुत्र राजकुमार उर्फ रामधन (25) गुजरात के सूरत में रंगाई-पुताई का कार्य करता था। उसके साथ गांव के और कई लड़के मजदूरी करने वहां गए हैं। काम अधिक होने के कारण रामधन और उसके साथी होली में भी घर नहीं आ सके।

होली मनाने के लिए सूरत में रह रहे गांव के युवक डीजे सहित संगीत के अन्य उपकरण लगाकर होली खेल रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे शराब के नशे में धुत्त मराठी युवक रामधन और उसके साथियों से उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामधन को गंभीर चोट आई। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। मृतक रामधन अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे।
 
 '