Today Breaking News

गाजीपुर में ट्रेन से उतरते समय हेड कांस्टेबल का दाहिना हाथ कटा, औड़िहार स्टेशन पर पैर फिसला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर में शनिवार को ट्रेन से उतरने के दौरान एक हेड कांस्टेबल फिसलकर गिर गया। इस हादसे में उसका हाथ कलाई से कटकर पूरी तरह अलग हो गया। हेड कांस्टेबल के नीचे गिरते ही स्टेशन पर मौजूद पुलिस के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रेन को रुकवाकर घायल आरक्षी को नीचे से बाहर निकलवाया।
यह घटना दोपहर 2:20 बजे ट्रेन नंबर 14005 लिक्षवि एक्सप्रेस से उतरते समय प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई। हेड कांस्टेबल की पहचान दयाशंकर यादव (53) के रूप में हुई है। दयाशंकर को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उनकी स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, दयाशंकर वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के खेतानपुर के रहने वाले है। वे इस समय बलिया के नगरा थाना में तैनात थे। दयाशंकर शनिवार को लिक्षवि एक्सप्रेस से वाराणसी स्थित घर वापस आ रहे थे। हालांकि दयाशंकर गाजीपुर के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर उतरना चाहते थे, लेकिन इस स्टेशन पर लिक्षवि एक्सप्रेस का ठहराव नहीं था।

जैसे ही ट्रेन की गति स्टेशन पर धीमी हुई। हेड कांस्टेबल गेट से नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। उसी दौरान उनका पैर नीचे की ओर फिसल गया। जिससे वे ट्रेन के नीचे आ गए। इस हादसे में हेड कांस्टेबल दयाशंकर का दाहिना हाथ कलाई से कटकर पूरी तरह अलग हो गया।

हेड कांस्टेबल के नीचे गिरने के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस बल के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ट्रेन को रुकवाकर घायल आरक्षी को नीचे से बाहर निकलवाया। हेड कांस्टेबल को प्राथमिक उपचार के लिए सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हेड कांस्टेबल की स्थिति गंभीर होने पर उन्हे वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरक्षी दयाशंकर यादव के परिजनों और उनके नियुक्त स्थान, थाना नगरा, बलिया के प्रभारी निरीक्षक को घटना की सूचना दी।