Today Breaking News

गाजीपुर में ईंट भट्ठा संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियों से भागा युवक, तब जान बची

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने अवैध असलहे से एक युवक पर अचानक ताबड़ोड़ फायरिंग की। युवक जान बचाकर अपनी स्कॉर्पियो की तरफ भागने लगा, तो बदमाशों ने उसके पीछे से एक गोली मारी, जो वाहन के दरवाजे में जा लगी।
जब युवक स्कॉर्पियो में बैठकर आगे बढ़ा, तभी बदमाशों ने फिर वाहन के पीछे से फायरिंग की, जो स्कॉर्पियों के पिछले शीशे में टकराई। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया।

दिन दहाड़े गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसे देखकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-वाराणसी हाईवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान घंटों लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।

मामला सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार का है। पुलिस ने मौके से खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित की शिकायत पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। दरअसल, रविवार शाम सैदपुर के पट्टी चितौली गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक छोटे लाल यादव स्कॉर्पियो में ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। इसी दौरान वह पियरी बाजार स्थित अपनी एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर रुके। तभी बाइक सवार तीन बदमाश अचानक ईंट भट्ठा संचालक पर फायरिंग कर दी।

जान बचाने के लिए वह दौड़कर स्कॉर्पियों में बैठने लगे, तभी बदमाशों ने उनके पीछे फिर गोली चलाई जो दरवाजे में जा लगी। ईंट भट्ठा संचालक स्कॉर्पियों में बैठकर तेजी से आगे बढ़े, तो बदमाशों वाहन के पीछे से फायरिंग कर दी, जो उसके पिछले हिस्से में जा टकराई। हालांकि, इस घटना में छोटे लाल पूरी तरह से बच गए।

पीड़ित छोटे लाल ने बताया कि शनिवार को गांव में दो युवकों के बीच विवाद हुए थे। जिसकी पंचायत के दौरान आरोपी संदेश यादव से मेरी हल्की कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने मुझे धमकी दी थी। हालांकि, मुझे यह भरोसा नहीं था, कि इस बात को लेकर मुझ पर जानलेवा हमला होगा।

पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक की शिकायत पर गांव के ही संदेश यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है।

सैदपुर एसएचओ ने बताया-
सैदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं।