Today Breaking News

गाजीपुर में पेंट से लदी डीसीएम पलटी, हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने हटाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के देवकली में बनारस-गोरखपुर हाईवे पर एक डीसीएम गाड़ी पलट गई। यह डीसीएम पेंट लेकर जा रही थी, जिसके पलटने से सड़क पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, डीसीएम वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही थी। देवकली के पास यह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पेंट के डिब्बे सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।

स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से पेंट के डिब्बे हटाए और जाम को खुलवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया गया।

डीसीएम के पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।