Today Breaking News

गाजीपुर में पॉक्सो-बीएनएस मामले का वांछित गिरफ्तार, जेल भेजा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्धों की जांच के क्रम में वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी को पकड़ा गया। अभियुक्त के खिलाफ कई मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, इमामुद्दीन अंसारी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।