Today Breaking News

गाजीपुर पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन से एक अपहृता को बरामद किया है। इस मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप राजभर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ गहमर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मु0अ0सं0 14/2026 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. से संबंधित अपहृता मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गहमर गांव निवासी प्रदीप राजभर पुत्र जितेन्द्र राजभर को हिरासत में ले लिया।

पुलिस को बीते दो फरवरी को गहमर के बबुरहनी निवासी एक पिता ने प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही थी।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय और महिला आरक्षी सुषमा पाल शामिल थीं।

आरोपी प्रदीप राजभर का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 14/2026 धारा 87, 137(2), 64(1) बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत थाना गहमर, जनपद गाजीपुर में मामला दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अपहृता को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।