गाजीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. शादियाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शादियाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई परेवा नहर के पास से की। अभियुक्त की पहचान निखिल राजभर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल निर्देशन में शादियाबाद पुलिस ने सफलता प्राप्त की।
थाना शादियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त निखिल राजभर पुत्र अंबिका प्रसाद राजभर, निवासी ग्राम उमरी खुर्द, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर को दोपहर करीब 12:40 बजे पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत न्यायालय में पेश करने के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है।
इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश चंद्र मौर्य और कांस्टेबल संदीप पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
