Today Breaking News

गाजीपुर में चेकिंग के दौरान वांछित गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 3 अप्रैल को चहरान चट्टी पर चेकिंग के दौरान हुई।
बड़सरा चौकी इंचार्ज अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चहरान चट्टी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महेंद्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी ग्राम बसन्तपट्टी, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर को मौके से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव मु0अ0सं0 45/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 105 BNS से संबंधित मुकदमे में वांछित था। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सघन चेकिंग के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।