Today Breaking News

गाजीपुर में गर्भवती महिला ने गंगा में छलांग लगाई, पति पर मारपीट का आरोप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर में एक गर्भवती महिला सुमन यादव ने शाम को गंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मल्लाहों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया।
महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और घर में न रखने का आरोप लगाया है। सुमन यादव ने बताया कि उनके पति सात साल के बच्चे को भी अपने साथ नहीं रखना चाहते। वह तीन महीने की गर्भवती भी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुमन यादव को थाने ले आई। पुलिस ने उनके पति को होलीपुर से बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।

सैदपुर कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने पुष्टि की कि परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।