Today Breaking News

गाजीपुर में दो समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर दो समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत दिलदारनगर जंक्शन पर उधना–जयनगर समर स्पेशल (09061/09062) और आनंद विहार–शेखपुरा समर स्पेशल (0904069/0904070) का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आनंद विहार–शेखपुरा समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 5 जून तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। शेखपुरा से यह ट्रेन 18 अप्रैल से 6 जून तक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।

दिलदारनगर स्टेशन पर इस ट्रेन का अप समय सुबह 5:15 बजे और डाउन समय शाम 4:40 बजे निर्धारित है। वहीं, उधना–जयनगर एक्सप्रेस का दिलदारनगर में अप समय शाम 4:34 बजे और डाउन समय दोपहर 2:49 बजे रहेगा।

इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है और भविष्य में अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी उम्मीद जताई है।