Today Breaking News

गाजीपुर में सान्वी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप, 93.80% अंक प्राप्त किए

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। लुर्दस कॉवेंट स्कूल की छात्रा सान्वी गुप्ता ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर सुप्रिया यादव 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। तीसरे स्थान पर आयुष यादव ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर उजाला यादव और अनुष्का भारती ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि पांचवें स्थान पर आदित्य सिंह 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। छठवें स्थान पर खुशी यादव ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सातवें स्थान पर समीक्षा यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आठवें स्थान पर सलोनी यादव 89.80 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं, और नौवें स्थान पर प्रियांशु यादव ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेरिट सूची में दसवें स्थान पर आदित्य प्रजापति और तनु ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस वर्ष इंटरमीडिएट के टॉप टेन में छात्राओं का दबदबा रहा। बेटियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से एक बार फिर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।