Today Breaking News

UP Board Result Ghazipur Topper 2026 : गाजीपुर में हाईस्कूल के राजवीर तिवारी को प्रदेश में 6वीं और अनामिका को 10वीं रैंक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

UP Board Result Ghazipur Topper 2026

आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग के छात्र राजवीर तिवारी ने हाईस्कूल में 96.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठा स्थान हासिल किया।

वहीं, ओम एचओआईसी परमेठ की छात्रा अनामिका ने 96.17 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। उधर, इंटरमीडिएट में लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की सानवी गुप्ता ने 93.80 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में दसवीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।  शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी बताया।