Today Breaking News

गाजीपुर में 26.30 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, मतदाता संख्या बढ़ी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में कुल 29,51,478 मतदाता दर्ज थे, जिनमें पुरुष 15,59,018, महिला 13,92,414 तथा थर्ड जेंडर 46 शामिल हैं।
इसके विपरीत एक पूर्व प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 25,42,789 थी, जिसमें पुरुष 13,84,982, महिला 11,57,773 तथा थर्ड जेंडर 34 शामिल थे। इस अवधि में मतदान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले 2,959 मतदान स्थल और 1,621 मतदान केंद्र थे, जिन्हें बढ़ाकर वर्तमान में 3,378 मतदान स्थल कर दिया गया है,

जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 1,619 पर यथावत बनी हुई है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। पूर्व में 2,950 बीएलओ और 304 सुपरवाइजर तैनात थे, जबकि पुनर्गठन के बाद वर्तमान में 3,378 बीएलओ तथा 347 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।

इसके अलावा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा कुल 10,875 बीएलए (BLA) की नियुक्ति की गई है। मतदाता सूची में तकनीकी स्तर पर 1,40,539 नो मैपिंग वाले मतदाता और 5,14,547 लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी वाले मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनसे संबंधित कुल 6,55,086 नोटिस जारी किए गए हैं।

वर्तमान अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल 26,30,012 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें पुरुष 14,29,806, महिला 12,00,171 और थर्ड जेंडर 35 शामिल हैं। मतदाता संरचना में 18-19 आयु वर्ग के 32,006 नए मतदाता शामिल हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 48,682 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 377 मतदाता दर्ज हैं।


दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 21,650 तथा सर्विस मतदाता 17,980 हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1,01,719 नाम जोड़े गए और 14,496 नाम हटाए गए। वहीं NGSP पोर्टल पर 1,412 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि टोल फ्री 1950 हेल्पलाइन पर 1,032 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिनमें अधिकतर शिकायतें गणना प्रपत्र, बीएलओ संपर्क और ईपिक कार्ड से संबंधित थीं।

मोहम्मदाबाद विधानसभा में बड़े सबसे अधिक नाम 17 हजार 907 नए नाम जोड़े, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र से कटे सबसे अधिक नाम 3 हजार 283 मतदाताओं के नाम सूची से हटे गाजीपुर जनपद में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

6 जनवरी 2026 को जारी प्रारंभिक सूची में कुल 25 लाख 42 हजार 789 मतदाता थे, जो पुनरीक्षण के बाद बढ़कर 26 लाख 30 हजार 12 हो गए हैं। इस दौरान 1 लाख 1 हजार 719 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 14 हजार 496 नाम सूची से हटाए गए। कुल मिलाकर जनपद में 87 हजार 223 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है, जो आगामी चुनावों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

विधानसभा वार आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मतदाता मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं, जहां पुनरीक्षण अवधि में 17 हजार 907 नए नाम जोड़े गए। इसके अलावा जहूराबाद (15,617), जमानिया (15,319), सैदपुर (14,831) और जंगीपुर (14,302) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


जखनियां और गाजीपुर सदर सीटों पर भी क्रमशः 11,893 और 11,850 मतदाता बढ़े हैं, जिससे लगभग सभी सीटों पर मतदाता संख्या में वृद्धि का रुझान दिखाई देता है। वहीं, नाम कटने के मामलों में सबसे आगे जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां 3 हजार 283 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

इसके बाद गाजीपुर (2,370), सैदपुर (2,368) और जखनियां (2,312) का स्थान रहा। सबसे कम कटौती मोहम्मदाबाद (1,056) और जहूराबाद (1,305) में दर्ज की गई। इस तरह साफ है कि जहां एक ओर मोहम्मदाबाद में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं, वहीं जंगीपुर में सबसे अधिक नाम काटे गए हैं।

जो पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया का स्पष्ट संकेत देता गाजीपुर जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचक नामावली के आंकड़ों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया है। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य सूची में कुल 25,42,789 मतदाता थे, जो अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को बढ़कर 26,30,012 हो गए।

इस प्रकार जनपद में कुल 87,223 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है। लिंगवार आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पुरुष मतदाता 44,824 बढ़े, महिला मतदाता 42,398 बढ़ीं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 1 बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार पुरुष मतदाता 13,84,982 से बढ़कर 14,29,806 हो गए, जबकि महिला मतदाता 11,57,773 से बढ़कर 12,00,171 हो गईं।

थर्ड जेंडर मतदाता 34 से बढ़कर 35 हो गए। यह स्पष्ट करता है कि कुल वृद्धि में महिलाओं की भागीदारी लगभग पुरुषों के बराबर रही, जिससे मतदाता सूची अधिक संतुलित हुई है। वहीं, मतदाता ढांचे में सुधार के साथ ही प्रशासन ने मतदान व्यवस्था को भी मजबूत किया है। जिले में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाकर 3,378 कर दी गई है, जबकि मतदान केंद्र 1,619 पर स्थिर हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 1,01,719 नाम जोड़े गए और 14,496 नाम हटाए गए। साथ ही दिव्यांग मतदाता 21,650 और 18-19 आयु वर्ग के 32,006 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।