Today Breaking News

गाजीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बाराचवर ब्लॉक के उत्तम ग्राम सभा में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए अपने निजी संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिरने से फसल में आग लगी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वे समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो नुकसान और अधिक हो सकता था। हालांकि आग पर जल्द नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन कुछ हिस्से में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।