गाजीपुर में बकरीद से पहले दिलदारनगर में बकरा मेला शुरू:प्रशासन ने नई मंडी में कराया शिफ्ट
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में द्वारा बकरा मेला का लाइसेंस निरस्त करने के बाद भी रविवार को मेला का संचालन होने की सूचना पर सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी व थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर जंगबहादुर राम के मेला को बंद करा दिए।
जिससे व्यापारी व खरीदारों में खलबली मच गई। इसके बाद बकरा व्यापारी व खरीदार आनंद प्रकाश के मेला में पहुंच गए। आगामी 27 मई को बकरीद पर्व होने के कारण बकरा की खरीदारी के लिए जंग बहादुर राम की मंडी में बकरा खरीदने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव सहित बिहार से मुस्लिम बन्धुओं की भारी भीड़ सुबह लगी हुई थी। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी मेला का संचालन होने की शिकायत दूसरे मेला मालिक आनंद प्रकाश ने अधिकारियों से की। इस पर सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी व थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर जंगबहादुर राम के मेला को बंद करा दिया। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
खरीदार आनंद प्रकाश के मेला में बकरा खरीदने के लिए पहुंचने लगे। बीते रविवार को भी तहसीलदार सुनील कुमार ने भी जंग बहादुर राम के मेला को लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी संचालन होने पर बंद करा दिया था। इस बारे में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दिलदारनगर में आनंद प्रकाश व जंगबहादुर राम के नाम बकरा मेला का लाइसेंस निर्गत है।
लेकिन पुलिस की रिपोर्ट पर जंगबहादुर राम के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
