Today Breaking News

गाजीपुर में किसान को घर में पीटा, बाप-बेटे पर केस दर्ज, जांच शुरू

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के रायसेनपुर गांव में एक किसान को उसके घर के दरवाजे पर भैंस को चारा डालते समय कथित तौर पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर बुधवार को बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायसेनपुर सायर गांव निवासी शम्भु राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने दरवाजे पर भैंस को चारा डाल रहे थे। तभी उनके ही गांव के राजेश्वर उर्फ गोरख राजभर और उनके बेटे बिरजु राजभर बिना किसी उकसावे के उनके दरवाजे पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे।

जब शम्भु राजभर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों बाप-बेटे ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शम्भु की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

आरोपियों ने जाते समय शम्भु को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।