Today Breaking News

गाजीपुर में अब्बास अंसारी कोर्ट नहीं पहुंचे, वकील के जरिए गजल होटल मामले में मांगा समय

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के चर्चित गजल होटल मामले में मऊ विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट के सम्मन के बावजूद उनकी ओर से अधिवक्ता ने वकालतनामा दाखिल करते हुए आवश्यक दस्तावेज पेश करने के लिए मोहलत मांगी।
एडीजीसी अखिलेश सिंह के मुताबिक, अब्बास अंसारी की पेशी आज निर्धारित थी। हालांकि, उनके अधिवक्ता के माध्यम से समय देने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जून को होगी।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआबाग स्थित ग़ज़ल होटल की संपत्ति से जुड़ा है। प्रशासन ने पहले इस होटल को 16(1) की कार्रवाई के तहत सीज किया था। गाजीपुर निवासी मोती सेठ ने अदालत में दावा किया है कि होटल की संपत्ति उनकी है, और इसी दावे को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है।