गाजीपुर में 23 दरोगा-इंस्पेक्टर के तबादले, कई उपनिरीक्षकों को नई तैनाती
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद 23 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिरनों नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत कई उपनिरीक्षकों को नई चौकियों का प्रभार सौंपा गया है।
प्रमोद कुमार यादव को चौकी प्रभारी खिजिरपुर (थाना करंडा), पन्नेलाल को मंडी समिति चौकी (थाना जंगीपुर), रबिन्शु पाण्डेय को मटेहू चौकी (थाना मरदह) और राजेश कुमार सिंह को ताजपुर कुर्रा चौकी (थाना दिलदारनगर) का प्रभारी बनाया गया है। हरिश्चन्द्र सिंह को रजादी हाईवे चौकी (थाना नंदगंज), सचिन सिंह को हंसराजपुर चौकी (थाना शादियाबाद) और अशोक सिंह को मखदूमपुर चौकी (थाना सादात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभिनव कुमार गुप्ता को मंडी समिति चौकी, थाना जंगीपुर से चौकी प्रभारी जेल, थाना कोतवाली भेजा गया है। वहीं, एसपी के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय को चौकी प्रभारी रजागंज, थाना कोतवाली बनाया गया है। संतराम यादव को मटेहू चौकी से थाना मरदह में ही तैनाती दी गई है। सतेन्द्र सिंह चन्देल को ताजपुर कुर्रा चौकी से थाना गहमर स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक पुनीत कुमार को मखदूमपुर चौकी, थाना सादात से पुलिस लाइन भेजा गया है। कमलभूषण राय और अजय प्रकाश पाण्डेय को थाना कोतवाली में तैनाती मिली है। जनार्दन प्रसाद को थाना शादियाबाद भेजा गया है। राजेश कुमार सिंह को थाना जमानियां से थाना करंडा और रमेश को रजादी हाईवे चौकी, थाना नंदगंज से थाना करंडा स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से सीसी टीम थाना नंदगंज, कुंवर भानु प्रताप सिंह को थाना सैदपुर से सीसी टीम सैदपुर, उमा शंकर सरोज को थाना कासिमाबाद से सीसी टीम कासिमाबाद और मनेष शंकर द्विवेदी को थाना मरदह से सीसी टीम मरदह में तैनात किया गया है।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
