Today Breaking News

ICSE और ISC का रिजल्ट घोषित, गाजीपुर सेंट जांस स्कूल के छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सोमवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE-ISC) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस वर्ष शहर के सेंट जांस स्कूल, तुलसीसागर और जमानियां स्थित सेंट मेरीज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
सेंट जांस स्कूल में हाईस्कूल (कक्षा 10) के 217 परीक्षार्थियों में से 216 सफल रहे। आयुष राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। आयुषी मौर्या 97.66 प्रतिशत के साथ दूसरे और आर्यन 97.17 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के विज्ञान वर्ग में यशस्वी तिवारी ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया। पल्लवी यादव और सारांश श्रीवास्तव 94.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

कॉमर्स वर्ग में प्रिया सिंह ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। केसव बंसल 93.60 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

स्कूल के फादर आनंद ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी सफल छात्रों की सराहना की, शिक्षकों को बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।