Today Breaking News

गाजीपुर में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत, 6 घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह में फोरलेन पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा देवापुर चट्टी के पास हुआ। सभी घायल भदोही से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक देवापुर चट्टी की ओर से आ रहा था और फोरलेन पर बने कट से मऊ की तरफ मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे ट्रक से जा टकराई।

हादसे में घायल हुए सभी व्यक्ति मऊ जनपद के निवासी हैं। इनमें पहाड़पुर गोलगढ़ी, घोसी के लालचंद्र चौहान और ब्रिकेश चौहान शामिल हैं। कुतुबपुर गोहाना, मोहम्दाबाद, मऊ से लल्लन चौहान, संजय चौहान, प्रदीप चौहान और अश्वनी चौहान घायल हुए हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मरदह पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, लालचंद्र, संजय और बृजेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना स्थल पर पहुंची मरदह थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। इस संबंध में मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और पुलिस जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही करेगी।