Today Breaking News

गाजीपुर में आंधी और बारिश के चलते ट्रेनें घंटों लेट, यात्री करते रहे इंतजार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा। कई ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
मौसम में अचानक हुए इस बदलाव के कारण अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप रूट पर बक्सर-डीडीयू पैसेंजर दो घंटे, अमृतसर मेल एक घंटा, विभूति एक्सप्रेस तीन घंटे, पटना-वाराणसी पैसेंजर डेढ़ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, एक अन्य पटना-वाराणसी पैसेंजर एक घंटा, स्पेशल ट्रेन एक घंटा, श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा और ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे की देरी से चलीं।

इसी तरह, डाउन रूट पर डीडीयू-पटना पैसेंजर एक घंटा, ताड़ीघाट पैसेंजर दो घंटे, दादर-गुवाहाटी एक्सप्रेस एक घंटा, एक अन्य डीडीयू-पटना पैसेंजर दो घंटे, कुंभ एक्सप्रेस सात घंटे और अमृतसर मेल दो घंटे विलंब से चल रही थीं।