Today Breaking News

गाजीपुर में चेकिंग के दौरान युवक हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक हरिमाधव पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ यह गिरफ्तारी की।
आरोपी को ग्राम भक्सी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल निवासी राजू कुमार (23) पुत्र छोटन सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस (315 बोर) और 40 पाउच देशी शराब बरामद हुई।

इस संबंध में दिलदारनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 103/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिमाधव पाण्डेय के साथ हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह और कांस्टेबल लखपति राम शामिल थे।