गाजीपुर में हमलावरों ने घर के बाहर युवक को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के ताड़ीघाट इलाके में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस हमले में ताड़ीघाट निवासी राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, राजू यादव अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी तीन हमलावर वहां पहुंचे और पिस्टल तथा कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली राजू के सिर के पीछे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों ने हमलावरों की पहचान बुद्धन सिंह, गांधी सिंह और कुशांक सिंह के रूप में की है। घायल के भाई मनीष यादव का आरोप है कि कुशांक सिंह ने गोली चलाई थी। हालांकि, उन्होंने किसी पुरानी रंजिश या विवाद से इनकार किया है।
घटना की सूचना मिलते ही अतुल सोनकर और अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायल का हालचाल लिया और परिजनों से पूछताछ की।
