Today Breaking News

गाजीपुर में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, GRP-RPF ने 142.5 लीटर शराब के साथ पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. दिलदारनगर में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर में भदौरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर क्रासिंग के पास से चेकिंग के दौरान 142.5 लीटर अंग्रेजी व बियर के साथ तीन अन्तर्राजीय शराब तस्कर को पकड़ा। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी व आरपीएफ कर्मी संग रेलवे स्टेशन भदौरा के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर क्रासिंग के पास 3 अन्तर्राजीय शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब व बीयर कुल 142.5 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम लोग दुकान से शराब व बीयर खरीदकर बिहार बेचने के लिए ट्रेन पकडने आये थे। जिसमें विकास कुमार उर्फ राहुल निवासी धोबिया कला पूर्ख वार्ड 5 थाना नवतपुर जिला पटना राज्य बिहार, स्वराज कुमार निवासी खासपुर वार्ड 5 थाना नवतपुर जिला पटना राज्य बिहार तथा विमलेश यादव निवासी मृत्युलोक कालोनी वार्ड 12 थाना मुफस्सिल जिला बक्सर बिहार बताया।