Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की खानपुर पुलिस ने 21 जून 2026 को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज यादव के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि में अनौनी पुलिया पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमेदा गांव से फरिदहा के रास्ते पर स्थित सहिचानपुर प्राइमरी पाठशाला के पास एक व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी में अवैध असलहे के साथ मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही थाना खानपुर की पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। 21 जून 2026 को करीब 01:50 बजे थाना क्षेत्र के सहिचानपुर गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास से धीरज यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासी ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने धीरज यादव के खिलाफ मु0अ0सं0 197/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रशांत सिंह शामिल थे।