Today Breaking News

गाजीपुर में तेल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार चालक, पुलिस जांच जारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव स्थित 'रूद्र शिव फिलिंग स्टेशन' पर रविवार रात एक कार चालक ने धोखाधड़ी की। आरोपी ₹4290 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया।
पंप के प्रोपराइटर निजामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि एक कार सवार ने पंप पर पेट्रोल डलवाया। सेल्समैन नाजिल जब बिल निकाल रहा था, तभी चालक ने गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से भाग निकला।

सेल्समैन नाजिल ने कार को रोकने का प्रयास किया और कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया। हालांकि, आरोपी चालक अपनी कार लेकर फरार होने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित पक्ष ने बिरनो थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और आरोपी चालक की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।