Today Breaking News

शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी का झूठा रचा स्वांग, सन्न रह गई लड़की

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में 22 साल की एक लड़की के साथ उसके प्रेमी ने ऐसा धोखा किया है कि लड़की बिल्कुल सन्न रह गई है। लड़की का कहना है कि उसका प्रेमी उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह नहीं मानी तो एक दिन मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। बाद में जब लड़की ने पत्नी का हक देने और घर ले जाने की बात की तो प्रेमी ने 10 लाख रुपए की डिमांड सामने रख दी। इस डिमांड को सुनकर लड़की की आंखों के आगे अंधेरा छा गया। उसे समझ ही नहीं आया कि अब क्या करे? बाद में उसने थाने पहुंचकर प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
मामला, गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। लड़की का कहना है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने शादी का झूठा स्वांग रचा था। वह पिछले साल उसे मंदिर में ले गया और मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। जब घर ले जाने की बात कि तो 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी, न देने पर जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। लड़की का कहना है कि उसने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पहले स्थानीय पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार की रात शाहपुर पुलिस ने गुलरिहा इलाके के भटहट स्थित ग्राम पिपरी जमुनइवा निवासी विक्रम चौहान समेत आरोपी के माता-पिता धनेशरा देवी, अनिरुद्ध चौहान और भाई राजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के एक मुहल्ले की युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। भटहट के पिपरी निवासी विक्रम चौहान की उनके घर के बगल में रिश्तेदारी है। यहां आने-जाने की वजह से विक्रम से जान-पहचान हो गई। इसी दौरान विक्रम ने शादी करने की बात कही और विश्वास दिलाया की शादी करने के बाद अपने घर ले जाएगा। उसकी बातों पर विश्वास हो गया। इसी का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद विक्रम ने पिछले साल 15 सितंबर को बुढ़िया माता मंदिर ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का स्वांग रचा और शारीरिक संबंध बनाने लगा।