Today Breaking News

गाजीपुर में नाबालिग भाइयों ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग चचेरे भाइयों पर अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि यह घटना 20 जून को हुई थी। 10 वर्षीय पीड़िता अपने घर के एक छप्पर में सोई हुई थी, तभी उसके दो नाबालिग चचेरे भाई वहां घुस आए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद उसकी मां ने गहमर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर दो नामजद बाल अपचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने पुष्टि की कि आरोपी पीड़िता के चचेरे भाई हैं और वे दोनों भी नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।