Today Breaking News

गाजीपुर में मंगरू वीर बाबा मंदिर से चोरी चांदी का मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर पुलिस ने गोपालपुर स्थित मंगरू वीर बाबा मंदिर से 25 जून की रात चोरी हुए चांदी के मुकुट को बरामद कर लिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरव यादव और प्रभास यादव, दोनों पुत्र सुरेश यादव निवासी गोपालपुर, चोरी के मुकुट के साथ बिहारीगंज तिराहे से गाजीपुर की ओर जा रहे हैं।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, उपनिरीक्षक सुधीर राय, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नवनीत पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह और कांस्टेबल अंकित सिंह की टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने संवाददाता को बताया कि थाना खानपुर क्षेत्र वाराणसी आजमगढ़ जौनपुर चंदौली जिलों के सीमा से लगा थाना क्षेत्र होने के कारण सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता रहती है। मेरी पूरी टीम इसे टास्क के रूप में लेती है और सार्थक परिणाम देने को तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस की क्षेत्र के असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नज़र बनी हुई है शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई होगी। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (4), 305 (क) और 317 (2) के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।