गाजीपुर में 1.80 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ़्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जून को मुखबिर की सूचना पर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मधुमंगल कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के सिकरहता कला थाना क्षेत्र का निवासी है। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर गहमर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 27A और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मधुमंगल कुमार से हेरोइन की सप्लाई चेन और नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय और उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है। गाजीपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उनके नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही है।गाजीपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जून को मुखबिर की सूचना पर भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मधुमंगल कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के सिकरहता कला थाना क्षेत्र का निवासी है। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर गहमर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 27A और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
