गाजीपुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो बाल अपचारी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की गहमर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रविवार को ग्राम लहना के पास हुई।
यह मामला 27 जून 2026 को दर्ज किया गया था, जब पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के देवर के बेटों गोलू और लालू पर दुष्कर्म का आरोप था। इस संबंध में थाना गहमर में मु0अ0सं0 116/2026 धारा 70(2) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। पीड़िता को मेडिकल जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के लिए एक महिला आरक्षी को सौंपा गया था।
गहमर थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 10:48 बजे लहना तिराहा के पास से दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी के साथ कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल आनंद कुमार और हेड कांस्टेबल शैतान सिंह यादव शामिल थे।
