Today Breaking News

गाजीपुर में मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत, किसानों को मिलेगी मदद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद क्षेत्र में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई यह बारिश लगभग एक घंटे तक जारी रही, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।
सीजन की पहली अच्छी बारिश के कारण शेखनपुर, खताहपुर, परजीपाह, महडौर, सिधागरघाट, अवराकोल, पाली और सुरवत जैसे प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर जलभराव और कीचड़ फैल गया। इससे आवागमन में कुछ परेशानी हुई, लेकिन गर्मी से मिली राहत के कारण लोगों ने इसे सकारात्मक बताया।

किसानों ने भी इस बारिश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से खेतों की जुताई करने में आसानी होगी और धान की नर्सरी तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

किसानों के अनुसार, बारिश से मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे खरीफ फसलों की तैयारी को गति मिलेगी। वहीं, तापमान में गिरावट आने से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली और मौसम का आनंद लिया।