Today Breaking News

गाजीपुर में ब्लॉक प्रमुख से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर कोतवाली पुलिस ने सैदपुर ब्लॉक प्रमुख से मारपीट के चर्चित मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रविवार (6 जुलाई) को खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव स्थित उसके घर से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

संजय यादव के खिलाफ मुकदमा संख्या 209/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। उस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, सार्वजनिक शांति भंग करने, आपराधिक षड्यंत्र तथा अन्य संबंधित धाराओं में आरोप हैं। वह सैदपुर ब्लॉक प्रमुख के साथ हुई मारपीट की घटना में मुख्य रूप से वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।