Today Breaking News

गाजीपुर में जीआरपी ने नाराज नाबालिग को मां को सौंपा, दो दिन से घर से निकली थी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में जीआरपी ने घर से नाराज होकर निकली एक नाबालिग लड़की को उसकी मां को सौंप दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने जीआरपी टीम का आभार जताया।लड़की दो दिन पहले अपने घर से निकलकर दिलदारनगर रेलवे प्लेटफॉर्म पर आ गई थी।
जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि निरहु का पूरा गांव निवासी चांदनी नामक नाबालिग लड़की अपने परिजनों से नाराज थी। वह दो दिन पहले घर छोड़कर प्लेटफॉर्म पर आ गई थी।

जीआरपी पुलिस ने लड़की को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

कुछ समय बाद लड़की की मां बेबी यादव चौकी पर पहुंचीं। आवश्यक नाम-पता सत्यापन के बाद, नियमानुसार चांदनी को उसकी मां बेबी यादव की सुपुर्दगी में दे दिया गया।