गाजीपुर में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खानपुर थाना क्षेत्र के फरीदहाँ रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा गया।
खानपुर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली।
मुखबिर ने बताया कि शिवदासपुर निवासी रोशन कुमार, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, फरीदहाँ रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है और भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और 7 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोशन कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र राजदेव राम, निवासी ग्राम शिवदासपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु०अ०सं० 220/26 के तहत धारा 137(2), 64(2) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे।
