Today Breaking News

गाजीपुर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार शाम चौकिया ओवरब्रिज पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही थी।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे उपनिरीक्षक राम मिलन यादव अपनी टीम के साथ चौकिया ओवरब्रिज पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। जांच करने पर उसके पास मिली मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलाउद्दीन (33) पुत्र इश्तियाक के रूप में हुई है, जो ग्राम शेखपुरा, थाना कोतवाली का निवासी है। बरामद मोटरसाइकिल थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 0448/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।