Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध तमंचा और कारतूस संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं
बहरियाबाद थाने के उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार गोंड अपनी टीम के साथ हुरमुजपुर हाल्ट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध युवक के बारे में पुख्ता सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वृन्दावन ओडासन मार्ग पुलिया के पास से घेराबंदी करके अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश राम (उम्र करीब 22 वर्ष), पुत्र हरिश्चन्द्र के रूप में हुई है। वह मीरपुर, थाना बहरियाबाद का निवासी है। 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार राकेश राम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गाजीपुर और मऊ जनपद के थानों में चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। थाना बहरियाबाद मु0अ0सं0 106/2026 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (ताजा मामला)थाना मुहम्मदाबाद (मऊ): मु0अ0सं0 176/2024 – धारा 457, 380, 411 भादवि (चोरी और माल बरामदगी)थाना मुहम्मदाबाद (मऊ): मु0अ0सं0 179/2024 – धारा 457, 380, 411 भादविथाना मुहम्मदाबाद (मऊ): मु0अ0सं0 131/2024 – धारा 307 (जानलेवा हमला), 504 भादवि और 3/25 आर्म्स एक्ट।

बहरियाबाद थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेजने की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।