Today Breaking News

गाजीपुर में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त दो मुख्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल की मदद से की गई।

यह मामला मुकदमा अपराध संख्या 410/25, धारा 61 (2), 137 (2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज था। थाना सैदपुर में दर्ज इस मामले की विवेचना म0उ0नि0 श्वेता कुमारी कर रही थीं। सर्विलांस सेल के माध्यम से उन्हें पीड़िता और अभियुक्तों की लोकेशन जनपद वाराणसी के थाना चितईपुर अंतर्गत ग्राम नासीपुर सुसुआयी में होने की सूचना मिली।

स्थानीय थाना चितईपुर पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने ग्राम नासीपुर सुसुआयी के पास स्थित कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया और मौके से अभियुक्त सुमित पुत्र नगीना तथा राज पुत्र नगीना को हिरासत में ले लिया गया। दोनों अभियुक्त गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर ककरही के निवासी हैं।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय, गाजीपुर भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।