गाजीपुर में चोरी की बाइक समेत चोर गिरफ्तार, जेल रवाना
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की रामपुर मांझा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्प्लेंडर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई देवकली क्षेत्र में की गई।
स्थानीय पुलिस ने आरोपी को बीती रात चकेरी स्थित रद्दीपुर मोड़ के बुढ़उ बाबा मंदिर चौराहा से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नितेश यादव उर्फ सोनू पुत्र चंद्रकांत यादव निवासी मटखन्ना (नारीपंचदेवरा) के रूप में बताई।
बरामद की गई चोरी की बाइक के संबंध में थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोतीलाल, कांस्टेबल विवेक कुमार, प्रदीप कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।
