Today Breaking News

गाजीपुर में छात्रा के सिर पर गिरा रॉड, गंभीर रूप से घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर एक छात्रा के सिर पर रेलवे का गेट बंद करते समय बन्द होते गेट का लोहे का पाइप उसके सिर पर लड़ गया । इस घटना में पकवाघाट औड़िहार निवासी उपासना राजभर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उपासना कोचिंग से घर वापस जा रही थीं, तभी बंद होते गेट का रॉड उनके सिर पर आ गिरा। चोट लगने से वह मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ीं।

समाजसेवी पिंटू प्रधान ने तुरंत अपनी निजी गाड़ी से छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

पिंटू प्रधान के साथ अरविंद यादव और हौसल यादव ने भी सहायता अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग किया। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उपासना राजभर का इलाज शुरू कर दिया है।