Today Breaking News

गाजीपुर में मामा-भांजे पर कलछुल से हमला, पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मामा-भांजे पर कलछुल से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान फूलपुर निवासी 26 वर्षीय अतुल यादव पुत्र गंगासागर यादव के रूप में हुई है। उसे मंगलवार दोपहर 1 बजे रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्टील की कलछुल (पल्टा) भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 2 अगस्त को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि हमले में स्टील की कलछुल का इस्तेमाल किया गया था। बरामद कलछुल को पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है। लोटन इमली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।